दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा, कहा- आप नेता दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा है सम्मन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के नगर निगम चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक को सम्मन भेजा है। सिसोदिया ने पाठक को भेजे सम्मन पर सवाल उठाया और पूछा कि एजेंसी शराब नीति को निशाना बना रही है या एमसीडी चुनावों को। उन्होंने पूछा, ‘‘ईडी ने आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक को आज सम्मन भेजा है। हमारे एमसीडी चुनाव प्रभारी का दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से क्या लेना-देना है? उनके निशाने पर शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?’’

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा दिलीप टिर्की ने

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है और सिसोदिया को बतौर आरोपी नामजद किया है। केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने के बाद जुलाई में यह नीति वापस ले ली थी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप