हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा दिलीप टिर्की ने

Dilip Tirkey
प्रतिरूप फोटो
twitter.com

भारत के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। टिर्की ने पीटीआई से कहा,‘‘ आज मैंने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है।

भारत के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। टिर्की ने पीटीआई से कहा,‘‘ आज मैंने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। मैंने ओडिशा हॉकी संघ की तरफ से नामांकन भरा जिसका कि मैं अभी अध्यक्ष हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हॉकी ने मुझे काफी कुछ दिया है। मैंने देश की तरफ से पर्याप्त समय तक हॉकी खेली और संन्यास लेने के बाद मैं ओडिशा में इस खेल के विकास के लिए कार्य कर रहा हूं।

इसलिए मुझे लगा कि राष्ट्रीय हॉकी संस्था में होने से मैं खेल के लिए अधिक कार्य कर सकता हूं। मैं खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता हूं।’’ टिर्की को आगामी चुनाव में जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा,‘‘ मेरी कई राज्य संघों के साथ बात चल रही है। पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र मेरे साथ है। बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा सभी मेरे साथ हैं। इसके अलावा मेरी केरल, तमिलनाडु, राजस्थान से भी बात चल रही है और उन्होंने मुझे सकारात्मक जवाब दिए हैं। इसलिए मैं आश्वस्त हूं।’’ टिर्की से पूछा गया कि अगर वह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बन जाते हैं तो उनके लक्ष्य क्या होंगे, उन्होंने कहा,‘‘ मैं निचले स्तर के कार्यक्रमों को अधिक मजबूती दूंगा।

मैं जिन राज्यों में हॉकी पीछे जा रहीहै उसके कारणों का पता लगाऊंगा। हम उन स्थानों का दौरा करेंगे और हॉकी के विकास के लिए काम करेंगे।’’ भारतीय टीम के पूर्व फुल बैक 44 वर्षीय टिर्की को बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के अध्यक्ष हैं। टिर्की 1998 बैंकाक एशियाई खेलों मेंस्वर्ण और 2012 में बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होंगे जिसके लिए बिहार सरकार के पूर्व चुनाव अधिकारी अजय नायक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़