मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली का रोजगार बजट, 5 साल में 20 लाख नौकरी देने का ऐलान

By निधि अविनाश | Mar 26, 2022

दिल्ली के केजरीवाल सरकार का वर्ष  2022-23 का बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश किया है। बजट पेश करते हुए सिसोदिया ने कहा कि, मैं इस सदन में इस बार रोजगार बजट पेश करने जा रहा हूं। इससे पहले केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा, ग्रीन, स्वास्थ्य और देशभक्ति पर बजट पेश किया गया था। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि, इस बजट से दिल्ली में अगले पांच सालों के भीतर 20 लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली सरकार द्वारा यह आठवां बजट है जिसे पेश किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए 7 बजट में दिल्ली के स्कूल को अच्छे किए गए, लोगों का बिजली बिल कम आने लगा, मेट्रो का विस्तार किया गया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, पिछले सात सालों में केजरीवाल सरकार ने 1 लाख 78 हजार युवाओं को पक्की नौकरी दी गई है। इस साल का बजट रोजगार बजट है। साल 2022-23 के लिए दिल्ली का बजट 75 हजार 800 करोड़ का है। जानकारी के लिए बता दें कि, मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए बजट आउटकम की स्टेटस रिपोर्ट सदन में पेश किया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर