AAP का दावा- गुजरात में पार्टी कैंडिडेट का हुआ अपहरण, चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे मनीष सिसोदिया

By अभिनय आकाश | Nov 16, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। अब आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पार्टी की प्रत्याशी कंचन जरीवाला का अपहरण हो गया। इसके साथ ही चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ मनीष सिसोदिया धरने पर बैठे नजर आए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गुजरात में हार के डर से बौखला गई है। पूर्वी सूरत से आप के उम्मीदवार कंचन जरीवाला को भाजपा के गुंडों ने किडनैप किया। वह आरओ दफ्तर गए थे जब भाजपा ने उन पर अपनी उम्मीदवारी को वापस लेने के लिए दबाव डाला। भाजपा ने गुजरात के सूरत (पूर्व) से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया है। उन्हें आखिरी बार कल आरओ कार्यालय में देखा गया था। उन्होंने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया। इससे चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं। गुजरात से सूरत (पूर्व) से आपकी उम्मीदवार कंचन जरीवाला को अभी-अभी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय लाया गया है। उन्हें 500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घेर लिया था और अब उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी की होगी ताबड़तोड़ रैलियां, 3 दिन में 8 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

वहीं दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने टिकट के बदले नोट मामले में आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आप कार्यकर्ता शोभा खारी, गोपाल खारी की पत्नी ने टिकट की मांग की थी, कथित तौर पर विधायक त्रिपाठी ने इसके बदले में 90 लाख रुपये की मांग की। आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप में टिकट नहीं बिकते। टिकट के लिए किसी ने पैसे दिए और पैसे भी लिए लेकिन टिकट नहीं बिके, इससे साफ हो जाता है कि आप में कोई टिकट बिकता नहीं है। मैं मामले की निष्पक्ष जांच चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर