मनीष सिसोदिया ने कहा, बर्ड फ्लू में शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति के मद्देनजर शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। ऐसी शिकायतें मिली थी कि शिक्षकों को बाजारों और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण कर यह देखने को कहा गया था कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा या नहीं।

इसे भी पढ़ें: दुश्मनों पर पैनी नजर रखने के लिए भारतीय सेना खरीदेगी स्विच ड्रोन, जानिए इसकी खासियत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर पोल्ट्री बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरांओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत चिकन बेचने तथा रखने पर रोक लगा दी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था। पिछले एक सप्ताह में संजय झील में कई बत्तख और शहर के विभिन्न पार्कों में कई कौए मृत पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में कोलकाता vs लखनऊ, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Iran संकट पर NATO Commander का दावा- यह US के लिए Vietnam के बाद सबसे बड़ी Strategic Disaster

Tamil Nadu Elections: पीयूष गोयल का DMK पर तीखा हमला, बोले- एक Family तमिलनाडु को कर रही बर्बाद

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना