मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों का दौरा कर निर्माण गतिविधियों लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पांच सरकारी स्कूलों का दौरा किया और वहां चल रहीं निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी हैं। वह पहले भी राष्ट्रीय राजधानी के कई अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने इंद्रपुरी, नारायणा, दिल्ली कैंट, रजोकरी और घिटोरनी में पांच सरकारी स्कूलों का दौरा किया जहां 334 नयी कक्षाओं का निर्माण चल रहा है। आशा है कि इसे हम समय पर पूरा कर लेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: शासन के क्षेत्र में AAP सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है आउटकम बजट को लागू करना: सिसोदिया

सिसोदिया ने चार जून को भी निर्माण गतिविधियों का जायजा लेने के लिये दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। उन्होंने तीन जून को रोहिणी में छह निर्माणाधीन और एक निर्मित स्कूलों का दौरा किया। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री विभिन्न जगहों पर जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से प्रतिक्रियाएं ले रहे हैं।

आज प्रातः राजेंदर नगर विधान सभा छेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा विधालयो में बडे स्तर पर बनाए जा रहे क्लास रूम व Multipurpose हॉल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्वयं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी अपनी पुरी टीम के साथ आये@ArvindKejriwal @AamAadmiParty

प्रमुख खबरें

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? ED ने कोर्ट को बताया, आरोपी के खर्च पर 7 स्टार होटल में रुके थे दिल्ली के CM

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप, शेखर सुमन भी हुए भगवामय