मणिशंकर के बयान को निजी राय बता कांग्रेस ने काटा किनारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘नीच’ वाली टिप्पणी को सही ठहराने वाले मणिशंकर अय्यर के लेख से दूरी बनाते हुए उसे उनकी निजी राय करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा कि लेख में अय्यर ने जो कहा है कि वो उनकी निजी राय है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयानों से पद की गरिमा गिराई है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया रैलियों के बयानों का हवाला देते हुए लेख में कहा है, ‘‘देश की जनता किसी भी सूरत में 23 मई को मोदी को सत्ता से हटा देगी। अब तक के सबसे ज्यादा ऊटपटांग बयान देने वाले प्रधानमंत्री की यह माकूल विदाई होगी। याद है 2017 में मैंने मोदी को क्‍या कहा था ? क्‍या मैंने सही भविष्‍यवाणी नहीं की थी ? ’’दरअसल, अय्यर ने 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी को  नीच किस्म का आदमी  कहा था। इस बयान पर खासा बवाल मचा था और बाद में कांग्रेस नेता को माफी मांगनी पड़ी थी। कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था, हालांकि कुछ महीनों के बाद उनका निलंबन निरस्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार