Bihar Assembly Election | बिहार राजग में सीट बंटवारे के बाद अंदरूनी कलह, मांझी-कुशवाहा का असंतोष आया सामने

By Renu Tiwari | Oct 13, 2025

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच फिर से मतभेद उभरकर सामने आए हैं। राजग के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को छह-छह सीट मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है।

इसे भी पढ़ें: शिमला में दो कॉलेजों के छात्रों के बीच झड़प में छह घायल

मांझी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऊपर से जो फैसला हुआ है, हमने उसे स्वीकार किया है। लेकिन सिर्फ छह सीट देकर हमें कमतर आंका गया है। इसका असर चुनाव में राजग पर पड़ेगा।’’ वहीं, कुशवाहा ने सीट बंटवारे की घोषणा के बाद देर रात ‘एक्स’ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा, ‘‘प्रिय साथियों, मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं। हमें जितनी सीट मिली है, वह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। मैं समझता हूं कि यह फैसला उन साथियों को आहत करेगा जो हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनने की उम्मीद रखे थे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। फिर भी मुझे भरोसा है कि आप सभी मेरी और पार्टी की मजबूरियों को समझेंगे। मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि पहले आप सबका गुस्सा शांत हो जाए, फिर खुद समझ पाएंगे कि यह फैसला कितना सही या गलत था। बाकी बात समय बताएगा।’’ मांझी अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए कम से कम 15 सीट की मांग कर रहे थे। वह दिल्ली में सीट बंटवारे की घोषणा से ठीक पहले पटना लौट आए, हालांकि उन्होंने खुले तौर पर बगावत का रुख नहीं अपनाया। यह पहली बार है जब बिहार में राजग के दोनों छोटे घटक दल बराबर संख्या में सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भदोही में जेल में बंद बलात्कार के आरोपी पर लगाया गया रासुका

इधर, पटना में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने राजग पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘सीट बंटवारे से यह साफ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को सीमित कर दिया है। अब तक हर चुनाव में जदयू भाजपा से ज्यादा सीट पर लड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में भाजपा जदयू को पूरी तरह निगल जाएगी।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान