Manjinder Singh Sirsa ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, लगाया देश में अशांति फैलाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1984 के सिख विरोधी दंगों की तर्ज पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह टिप्पणी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित रैली से पहले की। सिरसा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अपनी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं।

सिरसा ने आरोप लगाया, “अब एक बार फिर एक नवंबर को राहुल गांधी देश में अराजकता फैला रहे हैं। सत्ता के लालच में वह निर्दोष बच्चों और उनकी माताओं को अपना शिकार बना रहे हैं।” उन्होंने राहुल गांधी की कथित ‘सत्ता परिवर्तन’ संबंधी टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिशों में विदेशी धन का इस्तेमाल हो सकता है।

हालांकि, उन्होंने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। सिरसा ने कहा, “हम इसकी निंदा करते हैं और इसका विरोध करते हैं। आप 1984 के सिख पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

आप देश में आग लगाने और उसे तोड़ने के लिए उसी दिन यानी एक नवंबर को चुन रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima की रात खुले आसमान में खीर क्यों रखी जाती है, क्या है धार्मिक मान्यता

RBI Governor संजय मल्होत्रा बोले, आर्थिक वृद्धि और महंगाई तय करेगी ब्याज दर में बढ़ोतरी की सीमा

Asim Riaz जल्द करेंगे शादी? भाई Umar Riaz ने बताया क्या है प्लान, हिमांशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

Delhi Police ने Saurabh Das और Ashutosh Ranka की 3 दिन की हिरासत मांगी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा