कुछ समय के लिए मनमोहन को रहना पड़ सकता है राज्यसभा से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ समय के लिए राज्यसभा से बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि उच्च सदन की उनकी सदस्यता जून में समाप्त हो रही है। सिंह पांच बार से उच्च सदन के सदस्य हैं और उनका मौजूदा छह साल का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग ने असम से राज्यसभा की दो सीटों को भरने के लिए सात जून को चुनाव की घोषणा की है। एक सीट का प्रतिनिधित्व सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरी सीट का प्रतिनिधित्व एस कुजूर कर रहे हैं। कुजूर भी कांग्रेस के ही सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय बाद बोले मनमोहन सिंह, कहा- मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए

असम में भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस के पास इतनी संख्या नहीं है कि वह फिर से सिंह को राज्यसभा में भेज सके। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा खाली होने वाली सीटों में से एक सीट की पेशकश केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को कर सकती है। पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी मनमोहन सिंह को एक और कार्यकाल देने का फैसला करती है तो उन्हें राज्यसभा के कुछ सदस्यों के आम चुनावों में जीतने के बाद रिक्त होने वाली सीटों में से किसी एक से लाना होगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पत्नी गुरशरण कौर के साथ असम में किया मतदान

जुलाई में राज्यसभा की छह सीटें तमिलनाडु से खाली हो रही हैं। यदि पार्टी चाहती है तो द्रमुक वहां से सिंह को एक सीट की पेशकश कर सकती है। नहीं तो उन्हें अप्रैल 2020 तक इंतजार करना पड़ सकता है जब विभिन्न राज्यों में 55 सीटें खाली होंगी और उनमें से कुछ सीटें कांग्रेस को मिलेगी। दोनों रिक्तियों को भरने के लिए आयोग ने सात जून को चुनाव की घोषणा की है। इसके लिए 21 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतगणना उसी दिन होगी।

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए