पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पत्नी गुरशरण कौर के साथ असम में किया मतदान

former-prime-minister-manmohan-singh-casts-his-vote-in-assam
[email protected] । Apr 23 2019 5:00PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

गुवाहाटी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम में लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के दौरान यहां एक मतदान केंद्र पर मंगलवार को अपना वोट डाला। वह अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ यहां आए थे। वह मंगलवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करने के लिए दिसपुर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। सिंह ने तस्वीरें भले ही खिंचवा ली हों लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से बात नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: सनी का ढाई किलो का हाथ भाजपा के साथ, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

उनके साथ गुवाहाटी सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी बबीता शर्मा, असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य रिपुन बोरा और असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया भी मौजूद थे। सिंह आराम करने तथा पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई समेत राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए मतदान केंद्र से असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के निवास पर पहुंचे। उनके शाम तक दिल्ली लौटने की संभावना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़