मोदी सरकार पर मनमोहन का बड़ा हमला, कहा- जनता से किए वादे निभाने में नाकाम

By अंकित सिंह | Nov 21, 2018

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसी कड़ी में आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इस बात की गवाही देंगे कि मेरी पूर्ववर्ती सरकार ने मध्यप्रदेश से कभी भेदभाव नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जनता से किए वादे निभाने में नाकाम रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान कर्ज के बोझ से दबे हैं, उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा सिर्फ जुमला बन कर रह गया है। 

 

मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार राफेल मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति नहीं बना रही है जिससे लगता है कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और खामीयुक्त जीएसटी से असंगठित क्षेत्र को बहुत नुकसान हुआ है। मनमोहन ने मध्यप्रदेश में व्यापमं को महाघोटाला बताते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पर्याप्त रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है। 

प्रमुख खबरें

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut