PFI के कथित हमले में मारे गए संघ कार्यकर्ता के परिवार से मिले मनमोहन वैद्य

By अनुराग गुप्ता | Nov 18, 2021

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य गुरुवार को केरल के पलक्कड़ जिले के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे। जिसकी सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद राजनीति गर्मा गयी। भाजपा ने आरएसएस कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हुई हत्या के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: वरिष्ठ पत्रकार घर में फांसी से लटके पाए गए, पुलिस को आत्महत्या का संदेह 

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और इस संबंध में एक ज्ञापन दिया था। सुरेंद्रन ने कहा था कि प्रदेश में कानून के शासन को बनाए रखने और आम आदमी के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल का हस्तक्षेप अपरिहार्य है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना