महाराष्ट्र: वरिष्ठ पत्रकार घर में फांसी से लटके पाए गए, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Suicide by Hanging

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र येओलकर (53) पुणे के एक प्रमुख मराठी दैनिक में मुख्य उप-संपादक पद पर कार्यरत थे। वह विज्ञान एवं तकनीक विषय पर लिखते भी थे।

पुणे| महाराष्ट्र के पुणे के कोथरूड इलाके में मंगलवार दोपहर एक वरिष्ठ पत्रकार सोमवार को अपने आवास पर फांसी से लटके पाए गए। पुलिस को इस मामले में आत्महत्या का संदेह है लेकिन एक अधिकारी ने बताया है कि अब तक सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र येओलकर (53) पुणे के एक प्रमुख मराठी दैनिक में मुख्य उप-संपादक पद पर कार्यरत थे। वह विज्ञान एवं तकनीक विषय पर लिखते भी थे।

इसे भी पढ़ें: अमरावती में हालात अब स्थिर हैं, हिंसा की ज्ञटना की जांच के आदेश दिये गये: महाराष्ट्र के गृहमंत्री

इसके अलावा कुछ समय तक उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के संचार एवं पत्रकारिता विभाग में पढ़ाया भी था। वरिष्ठ पत्रकार के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़