'जाने वाली है भगवंत मान की सरकार, पंजाब में होंगे मिड टर्म चुनाव', कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा

By अंकित सिंह | Feb 10, 2025

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को राज्य में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि दिल्ली में चुनावी हार के बाद आप विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करने वाले हैं। इसी को लेकर रंधावा ने कहा कि ये सीएम अब पंजाब में काम नहीं करेंगे। पंजाब की हालत, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था सबसे खराब है। 

इसे भी पढ़ें: कौन होगा दिल्ली का अगला CM? RSS के अलावा चयन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं ये फैक्टर

यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच हो रही है। हालांकि, ‘आप’ सांसद मलविंदर सिंह कंग ने असंतोष की खबरों को तवज्जो न देते हुए मंगलवार की बैठक को ‘‘नियमित रणनीति सत्र’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में इस तरह की प्रक्रिया आम है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप विधायक, अरविंद केजरीवाल से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

JPSC के पूर्व अध्यक्ष L Khiangte परीक्षा अनियमितता मामले में CID के सामने पेश हुए

Vande Mataram को कानूनी संरक्षण मिलने पर बंकिम चंद्र की वंशज सुमित्रा चटर्जी ने जताई खुशी

Calcutta High Court ने NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 5 त्वरित अदालतें गठित कीं

IndiGo में बड़ा बदलाव लाने को पूरी तरह तैयार हैं Willie Walsh: राहुल भाटिया