मन की बात: दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री ने त्योहारी पर्यटन को बढ़ाने का दिया संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और देश में ‘त्योहारी पर्यटन’ के अवसर को बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिवाली, होली ओणम या पोंगल आदि मनाने समय हमें दूसरे राज्यों और दूसरे देशों के लोगों का स्वागत करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामला: PM मोदी बोले- 2010 में हाईकोर्ट के फैसले का सभी ने किया था सम्मान

उन्होंने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार दिया। मोदी ने कहा कि त्योहारी पर्यटन का दुनिया में अपना ही एक अलग आकर्षण है। भारत त्योहारों का देश है और पर्व पर्यटन में यहां अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा प्रयास होना चाहिए कि होली हो, दिवाली हो, ओणम हो, पोंगल हो, बिहु हो, इन जैसे त्योहारों का प्रसार करें और त्योहारों की खुशियों में अन्य राज्यों, अन्य देशों के लोगों को भी स्वागत करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में तो हर राज्य, हर क्षेत्र के अपने-अपने इतने विभिन्न उत्सव होते हैं और दूसरे देशों के लोगों की भी इनमें बहुत दिलचस्पी होती है उन्होंने कहा कि भारत में त्योहारी पर्यटन को बढ़ाने में, देश के बाहर रहने वाले भारत वंशियों की भूमिका भी बहुत अहम है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा