Congress के साथ गठबंधन पर मान ने कहा- आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। हालांकि उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

पत्रकारों ने मान से यहां जब पूछा कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के पक्ष में हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई बार कहा है कि पंजाब नायक बनकर उभरेगा और आप सभी 13 (लोकसभा) सीटें जीतेगी। पंजाब के लोग आप को पसंद करते हैं और उन्होंने आप को 92 (विधानसभा) सीटें दी हैं और पार्टी को सत्ता में पहुंचाया है जिसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है।’’ पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं और आप दिल्ली एवं अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन