Manohar Joshi Birth Anniversary: महाराष्ट्र की राजनीति का 'सभ्य चेहरा' थे मनोहर जोशी, RSS से शुरू किया था सियासी सफर

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2025

पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज ही के दिन यानी की 02 दिसंबर को जन्म हुआ था। मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी माने जाते थे। वहीं शिवसेना में भी मनोहर जोशी के गठन में अहम भूमिका थी और वह करीब 4 दशकों तक शिवसेना के साथ जुड़े रहे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर मनोहर जोशी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Sucheta Kripalani Death Anniversary: आजाद भारत की पहली महिला CM बनकर सुचेता कृपलानी ने संभाली थी सबसे बड़े राज्य की बागडोर

राजनीतिक सफर

मनोहर जोशी के सियासी सफर की शुरूआत आरएसएस के साथ हुई थी। हालांकि साल 1967 में उनके प्रोफेशनल कॅरियर की शुरूआत बतौर अध्यापिक की थी। फिर साल 1968-70 तक मुंबई नगर निगम के पार्षद रहे और बाद में मुंबई नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद साल 1976-77 तक वह मुंबई के मेयर रहे। साल 1972 में मनोहर जोशी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य चुने गए और तीन कार्यकाल तक वह इसके सदस्य रहे। साल 1990 में मनोहर जोशी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए और वह इस दौरान नेता विपक्ष भी रहे थे।

लेकिन बाद में वह शिवसेना में शामिल हो गए थे। फिर वह करीब चार दशकों तक शिवसेना के साथ जुड़े रहे। साल 1980 के दशक में मनोहर जोशी शिवसेना के एक ताकतवर नेताओं में से एक बनकर निकले। मनोहर जोशी पार्टी संगठन पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। फिर साल 1995 से लेकर 1999 तक वह अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री रहे। साल 2002 से लेकर 2004 तक मनोहर जोशी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लोकसभा स्पीकर रहे। 

साल 1999 में हुए आम चुनाव में मनोहर जोशी मुंबई की नॉर्थ-सेंट्रल लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया। बता दें कि नितिन गडकरी ने मनोहर जोशी की सरकार में बतौर मंत्री काम किया था। बता दें कि राष्ट्रीय राजनीति में मनोहर जोशी का आखिरी कार्यकाल साल 2006 में शुरू हुआ। इस दौरान वह राज्यसभा के लिए चुने गए थे और जोशी ने अपने 6 साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद मनोहर जोशी ने राजनीति से दूर बना ली।

मृत्यु

वहीं 23 फरवरी 2024 को 86 वर्ष की आयु में मनोहर जोशी का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड

राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?