26 साल बाद अपने बेस्ट फ्रेंड अनुभव सिंहा के साथ काम करने जा रहे है मनोज बाजपयी, पढ़ें पूरी खबर

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2020

दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी हाल ही में अमेजन की ऑरिजनल वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आये थे। ये वेब सीरीज काफी हिट साबित हुई थी। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था। दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैमिली मैन 2 में इस बार कई नये चेहरे भी नजर आएंगे। माना जा रहा है सीरीज का दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज होगा। इसी बीच मनोज बाजपेयी  ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। 26 साल बाद मनोज बाजपेयी अनुभव सिंहा के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बाद की जानकारी मनोज बाजपेयी और अनुभव सिंहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

 

ट्विटर पर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा  ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुभव मनोज बाजपयी के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हुए हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है-छब्बीस बरस हो गईल एकरा के संगे काम कइले। बम बम भोले। ( इसका हिन्दी में अर्थ है कि 26 साल बाद अनुभव सिंहा मनोज बाजपयी के साथ काम करने जा रहे हैं) इस ट्विट को रि-ट्विट करते हुए मनोज बाजपयी ने लिखा बम-बम बोले। एक हफ्ता में आ जाई।

दोनों साथ में किस प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं । क्या ये कोई फिल्म है या वेब सीरीज अभी इस बात से पर्दा उठना बाकी है। निर्देशक-अभिनेता काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों मनोरंजन उद्योग में अपने शुरुआती दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां उन्होंने एक साथ एक छोटी-बड़ी परियोजना के लिए काम किया था।

 

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत