Secrets Of The Buddha Relics के लिए साथ आए Manoj Bajpayee और Neeraj Pandey, 22 जनवरी को रिलीज होगी सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

मुंबई। डिस्कवरी चैनल पर दिखाए जाने वाले वॉर्नर ब्रदर्स के शो सीक्रेट्स के तीसरे संस्करण के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे फिर साथ काम करेंगे। सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर और सीक्रेट्स ऑफ सिनौली : डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी (2021) के दो वर्ष बाद सीक्रेट्स ऑफ द बुद्धा रेलिक्स का प्रसारण किया जाएगा। इन दोनों सीरीज का निर्माण पांडे ने किया है जबकि कथानक की प्रस्तुति बाजपेयी ने दी।

इसे भी पढ़ें: तुम्हारे साथ बूढ़ा होने का इंतजार कर रहा हूं.... रोमांटिक तस्वीर के साथ Arbaaz Khan ने पत्नी Sshura Khan को दी जन्मदिन की बधाई

बाजपेयी ने कहा कि सीक्रेट्स कार्यक्रम के लिए वॉर्नर ब्रदर्स के साथ काम को लेकर वह बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, नीरज पांडे के साथ काम करना हमेशा से एक शानदार अनुभव रहा है, जिसमें ऐसी व्यावहारिक बातें होती हैं, जो डॉक्यूमेंट्री को आकार देने में योगदान देती हैं। अभिनेता ने कहा, यह शो दर्शकों को बुद्ध के समय में ले जाएगा और उनके जीवन व शिक्षाओं के ऐतिहासिक काल को सामने लाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को उन कहानियों से जोड़ना है, जिन्होंने हमारी आध्यात्मिक विरासत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

View this post on Instagram

A post shared by discovery+ India (@discoveryplusin)

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट