Good News के बाद अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

मुम्बई। अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अदाकारा फातिमा शेख जल्द ही पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगे। निर्देशक अभिषेक शर्मा की यह फिल्म 90 के दशक की एक कहानी है, जिसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: पहली ही फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक सत्यप्रकाश उपाध्याय का विशेष साक्षात्कार

‘जी स्टूडियो’ के सीईओ शारिक पटेल ने कहा कि वह इसको लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह नया और अनोखा विषय है, बेहतरीन कलाकारों के साथ एक कमाल पारिवारिक कॉमेडी यह यकीनन दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ की शूटिंग छह जनवरी से शुरू होगी और निर्माता इसे अगले साल के अंत तक रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary