मनोज कुमार की पोती किसी हीरोइन से कम नहीं हैं, कोविड में शादी कर चर्चा में आईं, क्या आपको याद हैं मुस्कान?...

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 04, 2025

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। एक्टर 87 वर्ष के थे। कुमार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर को भारत नास से भी जाना जाता था और आज लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। इस बीच एक्टर की पोती मुस्कान गोस्वामी ओहरी का 6 साल पहले अंदाज वायरल हो रहा है। कोविड के दौरान मुस्कान ने बिजनेसमैन निखिल ओहरी के शादी की बाद उनकी तस्वीरें देखकर सब उनको हीरोइन समझ रहे। आइए आपको इस लुक के बारे  में बताते हैं।


एक-दूसरे को मैचिंग करते नजर आए


आपको बता दें कि, मुस्कान और निखिल की शादी साल 2021 में हुई। मुस्कान ने डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत का खूबसूरत गोल्डन फ्लोरल लहंगा पहना है, तो दूसरी ओर उनके पति ने बेज कलर की शेरवानी के साथ लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए। शेरवानी पर फूलों की कढ़ाई और वाइट पर्ल्स लेयर्ड माला पहन रखी है।


खूबसूरत है लहंगा


मुस्कान के लहंगा की बात करें तो यह बेहद ही खूबसूरत है। हसीना के वेडिंग के लुक को देखकर सभी उन्हें हीरोइन समझ रहे हैं। मुस्कान की नेकलाइन वाली चोली को सेक्वीन सितारों और कढ़ाई से हैवी लुक दिया गया, तो लहंगा काफी भारी-भरकम लग रहा है। इसके साथ ही जूलरी ने भी आग लगा रखी है। मुस्कान ने स्टेटमेंट नेकलेस पहना, तो मैचिंग झुमके, मांग टीका, नथ और कलीरे बेहद प्यारे लग रहे हैं। हसीना ने लाइट पिंक चूड़ा पहना है, जो लहंगे से मैच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म