जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोविड स्थिति की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

जम्मू|  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और जिलों के प्रशासन को तैयारी मजबूत रखने तथा स्वास्थ्य दलों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कोविड कार्यबल के सदस्यों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हमें संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद लोगों को कोविड किट और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी