कश्मीर में हुई नागिरकों की हत्या पर बोले मनोज सिन्हा, मृतकों के परिज़नों के आंसुओं का किया जाएगा हिसाब

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। शिक्षकों की हत्या की व्यापक तौर पर निंदा की जा रही है। पिछले पांच दिनों के भीतर घाटी में सात नागरिकों की हत्या की जा चुकी है और इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे। इन तमाम घटनाओं को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा बलों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत दुखद घटनाएं हुईं हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उन्हें मैं सच्ची श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में हमलों को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी से आतंकवाद नहीं रुका और...

मृतकों की पहचान शहर के अलूची बाग की निवासी सुपिंदर कौर और जम्मू के निवासी दीपक चंद के रूप में हुई है। ये दोनों संगम इलाके में गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल में शिक्षक थे। दो शिक्षकों की हत्या के बाद घाटी में पांच दिनों में मारे गए आम नागरिकों की संख्या सात पहुंच गई है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है। शनिवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर के चट्टाबल के रहने वाले माजिद अहमद गोजरी की हत्या करण नगर में कर दी थी। शनिवार को ही रात में एक अन्य नागरिक मोहम्मद शफी डार को एस डी कालोनी बटमालू में गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को श्रीनगर के मशहूर दवा दुकान के मालिक माखन लाल बिंदरू समेत तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई। दो घंटे के भीतर श्रीनगर और बांदीपोरा में अलग-अलग घटनाओं में इन वारदातों को अंजाम दिया था।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार