JKSSB परीक्षा स्थगित होने पर बोले मनोज सिन्हा, पारदर्शिता हमारे लिए प्राथमिकता है, मेरिट के आधार पर होगी नियुक्ति

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

जम्मू-कश्मीर में जेकेएसएसबी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह फैसला सरकारी नौकरी के आकांक्षी युवाओं के प्रदर्शन के बीच लिया गया है जो विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा हेतु ऐपटेक की सेवाएं लेने के जेकेएसएसबी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि JKSSB परीक्षा फिलहाल के लिए स्थगित किया गया है और JKSSB जब पूरी तरह आश्वस्त हो जाएगी तब परीक्षा जल्द कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पारदर्शिता हमारे लिए प्राथमिकता है, मेरिट के आधार पर नियुक्ति हो ये हमारी प्राथमिकता है और इससे हम कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Terror Funding Case | जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी, इस्लामिक स्टेट से जुड़े तारों को काटने की कोशिश

महबूबा ने संवाददाताओं से कहा था जम्मू कश्मीर उच्च बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। पहले तो युवाओं के लिए नौकरी नहीं है और जब भर्ती की प्रक्रिया शुरू होती है तो घोटाले सामने आने के बाद वह रद्द हो जाती है। महबूबा ने ट्वीट किया कि जेकेएसएसबी द्वारा फर्जीवाड़ा करने वाली और काली सूची में डाली गई कंपनी की सेवा को बहाल रखना संकेत करता है कि भ्रष्टाचार की कितनी गहरी पैठ है। इसके लिए जिम्मेदार सरकारी बाबू जम्मू-कश्मीर के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के बाद भी अपने पद पर कायम हैं। 

प्रमुख खबरें

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech