मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बधाई दी, बोले- हम हार की समीक्षा करेंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो मैं देखता हुआ निकला हूं उसमें 7 सीटों की बढ़त या जीत दिख रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके हिसाब से जीत न हो तो मन निराश होता है। लेकिन यहीं धैर्य का समय होता है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जो कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा, इसको हम स्वीकारते हैं। इसी के साथ मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी और कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि अब प्रदेश में दो ही बड़े दल रह गए हैं। पहली- आम आदमी पार्टी और दूसरी- भाजपा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 32 फीसदी वोट मिले थे, इस बार 38 फीसदी मिले हैं। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई है।

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने चुनाव में हार स्वीकार की, दिल्ली की जनता को दिया धन्यवाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मनोज तिवारी ने ट्विटर करते हुए लिखा था कि दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,… दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई...।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास