Kejriwal पर मनोज तिवारी का वार, मैंने सिनेमा में काम किया है पर उनसे बड़ा अभिनेता नहीं देखा

By अंकित सिंह | Sep 16, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से ऐलान के बाद से भाजपा उनपर हमलावर है। भाजपा इसे एक्टिंग बता रही है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी केजरीवार पर बड़ा वार किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि भारत के इतिहास में आपको कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं मिलेगा जिसे न्यायालय द्वारा उसके पद से हटाया गया हो। उन्होंने कहा कि और संविधान का राज है। संविधान कहता है कि अगर कोई मुख्यमंत्री जेल जाता है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि पार्टी से कोई और सीएम पद संभाल सके।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की संभावना

वही, दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) अपना इस्तीफा सौंपेंगे और इस्तीफा स्वीकार होते ही विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधायक दल अपना नेता चुनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो नेता चुना जाएगा वह उपराज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति के पास दावा पेश करेगा। विधायक हमारे साथ हैं। तो जाहिर है उस व्यक्ति को बुलाया जाएगा और शपथ ली जाएगी। मेरा मानना ​​है कि यह पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी हो जानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना