North East Delhi सीट से मनोज तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, राजनाथ सिंह रहे मौजूद, कहा- नया रिकॉर्ड बनेगा

By अंकित सिंह | May 01, 2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेद्र सचदेवा मौजूद रहे। नामांकन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे नामांकन दाखिल करने के मौके पर राजनाथ सिंह की मौजूदगी मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। पिछली बार भी वे मेरे साथ थे और मेरे वोटों का अंतर 1.5 लाख से बढ़कर 3.75 लाख हो गया। उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह मुझे आश्वस्त करती है कि इस बार एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: अधीर रंजन पर नरम, TMC पर गरम, मुर्शिदाबाद को लेकर क्या है भाजपा की रणनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि बीजेपी दिल्ली की सभी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। दो चरणों के चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारा '400 पार' का नारा हकीकत बन रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी और अब जनता कांग्रेस को खत्म करने में मदद कर रही है। नामांकन से पहले मनोज तिवारी ने भव्य रोड शो किया। लोगों की भाड़ी भीड़ भी देखी गई। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के पुंछ में ‘नफरती भाषण’ के लिए भाजपा नेता को निष्कासित किया गया

इससे पहले राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने के दूसरे दिन मंगलवार को 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नयी दिल्ली निवार्चन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और दक्षिणी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सही राम शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख छह मई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर अब तक कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 

प्रमुख खबरें

रामपुर तिराहा कांड में घायल दो Uttarakhand आंदोलनकारियों को मिलेगी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मासिक मदद

कन्हैयालाल हत्याकांड: Rajasthan High Court ने 8 आरोपियों पर तय NIA कोर्ट के आरोप बरकरार रखे

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित