अंगद की भूमिका में मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहा रावण

By सत्य प्रकाश | Oct 14, 2021

अयोध्या। देशभर में छठ पूजा महोत्सव को मनाए जाने की तैयारी की जा रही है लेकिन दिल्ली में इस महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण को लेकर रोक लगा दिया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित तमाम नेता दिल्ली सरकार का विरोध कर रहे हैं। तो वही अयोध्या में चल रहे वर्चुअल रामलीला में अंगद की भूमिका निभाने पहुंचे मनोज तिवारी ने केजरीवाल को रावण बताया है। और कहा कि हर की पौड़ी स्नान करने पर कोई रोक नहीं है तो फिर पानी मे खड़े होकर पूजन करने में क्यों रोक है।

इसे भी पढ़ें: शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बार ने धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में चल रही कार्रवाई पर जताई आपत्ति, कहां-गिरफ्तारी गलत नहीं कराएगा धर्मांतरण

वही कहा कि मैं अंगद की भूमिका निभाने जा रहा हूँ  अंगद का मतलब राम के दल का एक व्यक्ति जो रावण को चुनौती देता है समझाता है। और वैसे ही अरविंद केजरीवाल को समझा रहा हूं। वही कहा कि हर की पैड़ी में जब लोगों के स्नान पर कोई रोक नहीं है तो पानी में खड़ा होकर पूजन करने में क्यों रोक है। कहा कि मैंने कहा कि मैं अभी अंगद के भूमिका में हूं और मेरा संवाद रावण से होने जा रहा है लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को एक अच्छा व्यक्ति समझ कर यह बोलना चाहता हूं। कल एक प्रपोजल डीडीएमओ को भेजे और दिल्ली में भी जैसे पूरे देश में छठ पूजन का आयोजन किया जाएगा यहां पर भी होगा।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट