राम मंदिर परिसर पर जब मडराने लगा हैलीकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Helicopter started hitting the Ram temple complex
सत्य प्रकाश । Oct 9 2021 10:43PM

पूर्व से ही आतंकी निशाने पर रही अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या। राम जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस बीच राम मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर मडराते रहते हुए देखे जाने के बाद सुरक्षा में लगे एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक भेजी गई। तो वहीं मामले को संदिग्ध देखते हुए परिसर की सुरक्षा बढ़ा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बार ने धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में चल रही कार्रवाई पर जताई आपत्ति, कहां-गिरफ्तारी गलत नहीं कराएगा धर्मांतरण

राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा संवेदनशील बना हुआ है। लेकिन इस बीच दोपहर लगभग एक बजे राम मंदिर परिसर के ऊपर से हेलीकॉप्टर मडराते हुए देखा गया। जिसके बाद सुरक्षा के जवान सतर्क हो गए। वही सुरक्षा एजेंसियां हेलीकाप्टर की जांच में जुट गए। जिसमे सेना का हैलीकॉप्टर होने की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों ने दी है।

 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के संतों ने परमहंस दास को संत समिति से किया बाहर, बताया- फर्जी बने है जगद्गुरु

 

मिली जानकारी के मुताबिक राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर पर नो फ्लाइंग जोन लगाए जाने को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति के बीच प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। राम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि परिसर पर नो फ्लाइंग जोन नही बनाया गया है। लेकिन परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच की गई तो यह पता चला कि सेना का हेलीकॉप्टर था। जो कि परिसर के पश्चिम दिशा से दक्षिण दिशा के तरफ गया है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़