Census निगरानी के लिए राज्यों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे Social Media Cell, RGI ने जारी किया निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जनगणना निदेशालयों को 24 घंटे सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ संचालित करने का निर्देश दिया है जिसका उद्देश्य डिजिटल मंचों पर होने वाली चर्चाओं पर नजर रखना तथा भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करने के साथ वास्तविक तथ्य पेश करना है। आरजीआई की ओर से ये निर्देश ऐसे समय में दिए गए हैं जब विभिन्न राज्यों में जनगणना के दूसरे चरण यानी आबादी गणना की जल्द शुरुआत होने वाली है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में आरजीआई मृत्युंजय कुमार नारायण ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर जनगणना से संबंधित एक झांकी प्रदर्शित की जा सकती है।

इससे किसी भी प्रतिकूल टिप्पणी, भ्रामक दावे या स्थानीय स्तर पर फैली गलतफहमी का तत्काल जवाब दिया जा सकेगा और संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की व्यवस्था के माध्यम से प्रामाणिक खंडन तथा सटीक जानकारी दी जा सकेगी।’’ आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण ‘मकान सूचीकरण एवं आवास गणना’ और दूसरा चरण ‘आबादी गणना’ है।

प्रमुख खबरें

Manipur के कांगपोकपी में 3 ग्रामीणों की हत्या के बाद Security Forces का सर्च ऑपरेशन शुरू

Poland PM Donald Tusk 21 अक्टूबर से भारत दौरे पर, PM Narendra Modi से करेंगे वार्ता

Tonbo Imaging IPO को अंतिम दिन मिला 136 गुना सब्सक्रिप्शन, निवेशकों ने लगाई 115 करोड़ शेयरों की बोली

Delhi Ravan Dahan: प्रदूषण और मिलावटी दवाओं के खिलाफ संदेश देंगे दिल्ली के पुतले