तिवारी ने केजरीवाल से यमुना के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे पूर्वांचलियों को यमुना के किनारे त्योहार मनाने से नहीं रोकने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की

तिवारी ने केजरीवाल को लिखा, ‘‘मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि पूर्वांचलियों के साथ अन्याय न करें। छठ हमारी आस्था का त्योहार है। इस पर राजनीति करना पूर्वांचलियों के साथ अन्याय है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, पार्टी विधायक संजीव झा ने भी उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यमुना के तटों पर छठ उत्सव की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने उपराज्यपाल से यमुना नदी के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का अनुरोध किया है क्योंकि छठ पूजा को मानने वाले लोग अनुष्ठान करने से पहले घाटों और नदियों की सफाई करते हैं।’’ तिवारी ने अपने पत्र में केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में पूरा पूर्वांचली समुदाय (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग) आहत है क्योंकि समुदाय के सदस्य नदी के किनारों पर छठ मनाते हैं। इससे पहले, डीडीएमए ने 30 सितंबर को जारी एक आदेश में कोविड-19 के मद्देनजर नदी के किनारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ समारोह पर रोक लगा दी थी।

तिवारी ने आप सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘‘रथ यात्रा’’ निकालकर छठ प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा की दिल्ली इकाई के विरोध का नेतृत्व किया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने कहा, ‘‘पहले आपने छठ पर प्रतिबंध लगाया और मीडिया में इसका समर्थन किया और बाद में उपराज्यपाल को छठ पूजा की अनुमति के लिए पत्र लिखा। छठ आपके लिए राजनीति का विषय हो सकता है लेकिन पूर्वांचलियों के लिए यह गहरी आस्था का विषय है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया लाखों पूर्वांचलियों को यमुना के तटों पर पूजा करने से न रोकें।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने कभी सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया: किसान संघ के नेताओं ने दावा किया

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर