खेल मंत्री Mansukh Mandaviya का बड़ा ऐलान, 2036 तक Top 10 Sports Nations में होगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2026

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि भारत 2036 तक दुनिया के शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में शामिल होगा और 2047 तक शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बना लेगा। मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने खेल प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित किया है और देश में एक संगठित खेल ढांचा तैयार किया गया है।

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों से देश में खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, “भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल की है और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।” मांडविया ने कहा, “देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र लगातार बेहतर हो रहा है। फिट इंडिया अभियान और खेलो इंडिया कार्यक्रम जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को अधिक अवसर मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sun Transit 2026: 15 जून से 6 राशियों को मिलेगा New Start, सूर्य देव बदलेंगे भाग्य

Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर

Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज