विश्व कप में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर ने जताई मिली-जुली भावनाएं, कहा- इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा कि हांगझोउ में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उनकी भावनाएं मिली जुली है और वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। भाकर को भारत की ईशा सिंह ने ही पीछे छोड़ दिया था दिया, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इस स्पर्धा में भारत के दो पदक पक्के किए थे। भाकर अभी भी 2026 में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की तलाश में हैं, जबकि म्यूनिख विश्व कप में सम्राट राणा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतना उनका अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन है।

मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाई, लेकिन साथ ही, मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। सुधार की अभी भी बहुत गुंजाइश है, और यही बात मुझे प्रेरित करती है। एक-एक कदम आगे बढ़ना है।

प्रमुख खबरें

Sanjay Dutt Birthday: ड्रग्स की लत से Superstardom तक, बॉलीवुड के खलनायक की कहानी में कई उतार-चढ़ाव

अमेरिका से उठा भरोसा, ईरान से पिटने वाला कुवैत क्यों दौड़ा पाकिस्तान?

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्देश

दुधवा बाघ अभयारण्य में चार वर्षों में 64 प्रतिशत बढ़ी बाघों की आबादी, संख्या हुई 135