Nishikant Dubey के बयान से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, कई बड़े नेताओं ने भाजपा सांसद की कड़ी आलोचना की

By एकता | Apr 20, 2025

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपने सांसद के बयान को निजी बताकर इससे किनारा कर लिया है, वहीं दूसरी पार्टियों के नेता दुबे के बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की कड़ी आलोचना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'याद रखें - पिटबुल अपने मालिक की आज्ञा के बिना कुछ नहीं करता। खुशी है कि पूरा देश न्यायपालिका पर भाजपा के छद्म हमलों को देख रहा है। बेंच को डराने-धमकाने की बेशर्म कोशिश। अज्ञानी गुंडों द्वारा शासित होने का भारत का सबसे बुरा समय।'

इसे भी पढ़ें: Nishikant Dubey के बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, JP Nadda ने सांसदों को दी चेतावनी

सौरभ भारद्वाज का बयान

निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया और सभी ने इसे स्वीकार किया; यहां तक ​​कि मुसलमानों ने भी इसे स्वीकार किया। निशिकांत दुबे जो कह रहे हैं, उससे पता चलता है कि मुसलमान सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, भले ही फैसला उनके खिलाफ हो, लेकिन निशिकांत दुबे जैसे लोग भाजपा की विचारधारा को सही ठहराते हैं कि वे सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाने के लिए तैयार हैं।'

इसे भी पढ़ें: N Chandrababu Naidu Birthday: चंद्रबाबू नायडू के नाम दर्ज है लंबे समय तक CM रहने का रिकॉर्ड, आज मना रहे 75वां जन्मदिन

केसी वेणुगोपाल का बयान

इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह अदालत की अवमानना, संविधान के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है, इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ संसद के एक सदस्य द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है, यह न्यायपालिका पर सीधा गंभीर हमला है, स्पीकर और कोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए, वे न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे खतरनाक कार्रवाई है।

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)