बॉलीवुड को लगा झटका, अक्षय कुमार और विकी कौशल समेत कई बड़े सितारे कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए पिछले साल लागू लॉकडाउन से राहत मिलने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हिंदी फिल्म उद्योग को फिर से धक्का लगा है, क्योंकि आए दिन कई कलाकारों और कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई है। अभिनेता अक्षय कुमार, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर समेत कई अन्य कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले सामने आए और कुल 478 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई।

इसे भी पढ़ें: हावड़ा की रैली में बोले PM मोदी, ममता 'दीदी' के 10 साल के विश्वासघात का जनता देगी जवाब

अपना ध्यान रखें।’’ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि करीब 100 सदस्यों के साथ टीम पांच अप्रैल से मड आइडलैंड में फिल्म की शूटिंग करनेवाली थी लेकिन अनिवार्य कोविड-19 जांच में 40 जूनियर कलाकार संक्रमित पाए गए। तिवारी ने पीटीआई-को बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ये सभी पृथकवास में रह रहे हैं। टीम के सदस्यों में 40 जूनियर कलाकार थे जबकि बाकी अन्य अक्षय कुमार की मेकअप टीम के सदस्य और सहायक थे। अब शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। ‘राम सेतु’ फिल्म की शूटिंग रोके जाने की घोषणा के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनकर ने भी इंस्टाग्राम पर संक्रमित होने की जानकारी दी। इसके बाद अभिनेता विकी कौशल ने भी संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी एहतियात बरतने के बावजूद बदकिस्मती से मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी सलाहों का पालन कर रहा हूं। मैं घर पर पृथक-वास में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह से इलाज करा रहा हूं।’’ ये दोनों फिल्मकार शशांक खेतान की फिल्म ‘मिस्टर लेले’ की शूटिंग कर रहे थे। मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुए टीवी अभिनेता एजाज खान भी संक्रमित पाए गए हैं।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान की रविवार को कोविड-19 संबंधी जांच की गई थी और वह संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन के विजेता और गायक अभिजीत सावंत भी संक्रमित पाए गए हैं और पृथकवास में रह रहे हैं। इससे पहले गोविंदा और ‘बंदिश बैंडिट्स’ अभिनेता ऋत्विक भौमिक ने भी संक्रमित होने की जानकारी दी थी। लोकप्रिय टीवी कलाकार रूपाली गांगुली भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हाल के समय में आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, रणबीर कपूर, फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और गायक आदित्य नाराणय समेत कई अन्य हस्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना सामने आई थी।

वहीं, 30 मार्च को रियलिटी शो ‘ डांस दीवाने’ सेट के 18 सदस्य संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद एक सप्ताह तक के लिए शूटिंग रोक दी गई। इस शो में माधुरी दीक्षित जज के रूप में आती हैं। राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने और बाकी दिनों में रात में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। यह आदेश 30 अप्रैल तक के लिए दिया गया है। वहीं, कई अन्य कदम भी महामारी पर काबू पाने के लिए उठाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह