गुजरात चुनावों में कई मुख्यमंत्रियों ने किया जमकर प्रचार, लेकिन किसकी सभाओं में उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़?

By गौतम मोरारका | Nov 30, 2022

गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण का प्रचार कार्य समाप्त हो चुका है। इस दौरान विभिन्न दलों के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं ने खूब जमकर प्रचार किया। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे। इनमें भाजपा की ओर से बात करें तो खुद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रहे।

कांग्रेस की ओर से प्रचार करने वाले मुख्यमंत्रियों में अशोक गहलोत प्रमुख रहे। अशोक गहलोत गुजरात चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी हैं इसलिए उन्होंने चुनाव प्रचार के अलावा संगठन से जुड़े कामों में भी काफी योगदान दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गुजरात चुनावों में सक्रिय रहे। अब चूंकि कांग्रेस के पास दो ही राज्यों में मुख्यमंत्री हैं इसलिए गहलोत और बघेल ही प्रचार के लिए आ पाये। हालांकि कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जरूर गुजरात आकर चुनाव प्रचार किया। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आदि प्रमुख रहे।

वहीं मुख्यमंत्रियों की सभाओं में उमड़ी भीड़ के लिहाज से देखें तो भले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के रोड शो और सभाओं में अच्छी खासी भीड़ दिखी लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मायने में सबसे आगे रहे जिनकी एक झलक पाने और संबोधन सुनने की ललक जनता में सबसे ज्यादा देखने को मिली। योगी आदित्यनाथ की सभाओं में भीड़ के लिहाज से नये रिकॉर्ड भी बने। गोधरा में उनके रोड शो के दौरान जिस प्रकार जनता उमड़ी, उसने यह भी दर्शाया कि भारतीय राजनीति में योगी आदित्यनाथ का इस समय क्या कद है। योगी आदित्यनाथ के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सभाओं में भी खूब भीड़ उमड़ी। कहा जा सकता है कि गुजरात चुनाव ने हिमंत बिस्व सरमा के रूप में भाजपा को एक नया स्टार प्रचारक दे दिया है।

-गौतम मोरारका

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर