हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘आप’ का दामन थामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

नयी दिल्ली| हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेता सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इससे पहले ‘आप’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

पार्टी ने कहा कि गुरुग्राम से भाजपा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया। इनेलो के नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी भी आप मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता तथा राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Bihar में उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, 4 में से 3 विधायकों ने मांगा अलग गुट

BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे

Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट