Kharge, Priyanka समेत कई कांग्रेस नेताओं ने चांडी के निधन पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेताओं ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और पार्टी एवं केरल में उनके योगदान को याद किया। केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। खरगे ने ट्वीट किया, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कद्दावर कांग्रेस नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह जनता के नेता के रूप में सदा खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: पुंछ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादियों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘चांडी अत्यंत सादगी और शिष्टाचार वाले व्यक्ति थे। वह चौबीसों घंटे काम करने वाले नेता थे, जो अपने मतदाताओं और केरल के लोगों के कल्याण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते थे। उन्होंने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कई उपलब्धियों के लिए उल्लेखनीय था जिनकी व्यापक रूप से सराहना की गई और उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मान्यता प्राप्त हुई। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उन्हें पिछले कई वर्षों से जानता था। मुझे 10 साल पहले अट्टाप्पडी की विभिन्न बस्तियों में हमारे संयुक्त दौरे आज भी याद हैं।

प्रमुख खबरें

Sensex में 166 अंकों की गिरावट, Nifty भी शुरुआती कारोबार में 59 अंक नीचे फिसला

Reasi accident में परिवार के 3 लोगों की मौत, SUV खाई में गिरने से हादसा

उत्तर प्रदेश के भदोही में India Carpet Expo का आयोजन, 56 देशों के निर्यातकों को बुलावा

Symbiotec Pharmalab IPO 24 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 938-988 रुपये तय