मानसून सत्र के दूसरे दिन पेश होंगे कई अहम विधेयक,सरकार की रणनीति तय

By सुयश भट्ट | Aug 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार सदन में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। विकास कार्यों के लिए सरकार अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान करेगी। इसके साथ ही आबकारी एक्ट में बदलाव का सदन में बिल लेकर आएगी।

दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ है कि मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र में पटल पर आबकारी एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी को वैध करने के संबंध में प्रस्ताव लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि बैठक में सरकार के तमाम उन प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई, जो विधानसभा के पटल पर पेश कीजिए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:MP से निर्दलीय विधायक ‘शेरा’ ने दी अपनी पत्नी की खंडवा सीट से दावेदारी, कहा - सर्वे में सबसे आगे है नाम 

वहीं विपक्ष ने भी सरकार को सदन में घेरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरेगी। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सदन में आज जमकर हंगामा हो सकता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने काली एप्रेन पहन पर विधानसभा तक पैदल मार्च करने की योजना बनाई है। और इसके बाद कांग्रेस विधायक काली एप्रेन पहन कर विधानसभा में घुसने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती