India on Khalistan: खालिस्तानियों के निशाने पर कई भारतीय राजनयिक, भारत ने कनाडा से तत्काल कार्रवाई करने को कहा

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

भारत ने कनाडा से तथाकथित खालिस्तान चरमपंथियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जानबूझकर भारतीय राजनयिकों और सुरक्षा एजेंसियों को दोषी ठहराने की कोशिश करने के बाद टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय दूतावासों तक विरोध मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं। 45 वर्षीय खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) प्रमुख 19 जून को वैंकूवर के सिख बहुल सरे शहर में एक अंतर-गिरोह युद्ध में मारा गया था। निज्जर के प्रतिबंधित संगठन एसएफजे से संबंध थे, जिसका नेतृत्व अमेरिका स्थित एक नामित आतंकवादी करता है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar ने China-Canada-Pakistan को दिखाया आईना, Russia को लेकर भी कही बड़ी बात

खालिस्तान चरमपंथियों का इतना बुरा हाल है कि विरोध रैली के आयोजकों के फोन नंबर पोस्टरों पर उनके निशाने पर यानी भारतीय राजनयिकों की तस्वीरों के साथ छपे हुए हैं। चूंकि भारतीय राजनयिकों को धमकी देने वालों की पहचान ज्ञात है, इसलिए कनाडाई सरकार के पास इस बार कार्रवाई न करने या प्रदर्शनकारियों के वैध लोकतांत्रिक अधिकार के रूप में इस खतरे को खारिज करने का कोई बहाना नहीं है। समझा जाता है कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस पहले ही टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय उच्चायोग से संपर्क कर चुकी है और उच्चायुक्त और काउंसिल जनरल सहित भारतीय राजनयिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा देने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप