कई मंत्रियों को प्रतिभा के आधार पर महाराष्ट्र सरकार में मिली जगह : पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

ठाणे। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की शिवसेना नीत गठबंधन सरकार में कई ऐसे मंत्री हैं जो किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखते और अपनी प्रतिभा के आधार पर उन्होंने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। पवार ने रविवार की रात को ठाणे जिले के कलवा क्षेत्र में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड को सम्मानित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग राजनीतिक परिवार से ताल्लुक भी नहीं रखते थे वह भी विकास अघाड़ी सरकार में शुद्ध रूप से प्रतिभा के आधार पर मंत्री बने हैं।’’

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के 43 मंत्रियों में से 19 का ताल्लुक राजनीतिक परिवारों से है। पवार ने आव्हाड द्वारा कलवा-मुंबरा विधानसभा क्षेत्र में किए गए काम की तारीफ की। अपने संबोधन में पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत यशवंत राव चव्हाण का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति का ककहरा उन्होंने चव्हाण से ही सीखा।  इस दौरान राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा कि शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने हमेशा उनकी सहायता की।

इसे भी पढ़ें: सुमित्रा महाजन बोलीं, धरना-प्रदर्शनों के जरिये CAA को नहीं कराया जा सकता निरस्त

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान