सलमान खान समेत कई सितारों ने हैदराबाद वेटेनरी डॉक्टर की हत्या पर जताया गुस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

मुंबई। सलमान खान, हुमा कुरैशी और ऋचा चढ्ढा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या कर दिए जाने के मामले में रोष व्यक्त किया है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा देने की गुहार की है। सलमान ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट कर कहा कि  बेटी बचाओ  सिर्फ एक अभियान नारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा अपराध करने वाले इंसानी रूप में फैले हुए शैतान हैं।

ऋचा चढ्ढा ने अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने पर जोर दिया। यामी गौतम ने ट्वीट किया कि इस घटना से सदमे में हूं। क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है? ये हम किस ओर जा रहे हैं? फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने कहा कि इन ‘‘राक्षसों’’ को मौत की सजा होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 5 साल के रिलेशन के बाद क्यों टूट गया था बॉबी देओल और नीलम का रिश्ता?

वरुण धवन ने कहा कि देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए हम सभी को साथ आने की जरूरत है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने ट्वीट किया कि हमें भारत को अपनी बेटियों के लिए सुरक्षित बनाना है। इस, घटना से दुखी और शर्मिंदा हूं। शबाना आजमी और फरहान अख्तर ने भी घटना पर रोष जताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित