कई बार ऐसा लगा कि बाबू जी की सेहत में सुधार हो रहा लेकिन वह ठीक नहीं हो सके:कल्याण सिंह के पौत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी उनके पौत्र एवं राज्य में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि बाबू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार रात यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए संदीप सिंह ने रुंधी आवाज में कहा, हम सब ने बाबू जी (कल्याण सिंह) के बेहतर इलाज का पूरा प्रयास किया और कई बार ऐसी स्थिति भी बनी और लगा कि बाबू जी का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है और उन्हें घर लाने पर भी बात होने लगी।’’

इसे भी पढ़ें: हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का इस तरह से हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुःखदःअनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि आज ईश्वर ने हमसे बाबू जी को छीन लिया है। देश भर में जितने भी लोग उनसे जुड़े है, और जिन लोगों ने उनके स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना की थी, उन्हें मैं ह्रदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह बाबू जी की आत्मा को शांति दें।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस का अनोखा कारनामा! शख्स को बाइक समेत क्रेन से उठाया, देखें वीडियो

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

भारत के खिलाफ Hagley Oval में बेहतर उछाल की उम्मीद, Daryl Mitchell ने पिच को लेकर कही बात

सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब