कई बार राष्ट्रवाद शब्द का गलत इस्तेमाल किया जाता है: निखिल अडवाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

मुम्बई। फिल्म ‘बटला हाउस’ के निर्देशक निखिल आडवाणी के लिए राष्ट्रवाद एक अंतर्निहित भावना है और उनको लगता है कि इस शब्द का इन दिनों कई बार ‘‘गलत इस्तेमाल’’ किया जाता है। निर्देशक का लक्ष्य अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को देशप्रेम का सही मतलब सिखाना है। आडवाणी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ राष्ट्रवाद को लेकर मेरी भावना बेहद निजी है लेकिन साथ ही मैंने महसूस किया है कि आज कल इस शब्द का काफी गलत इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसे फिल्म बनाकर या कुछ और करके ठीक कर सकते हैं तो ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।’’

राष्ट्रवाद का दुरुपयोग किए जाने पर फिल्मकार ने कहा, ‘‘अगर आपका पहनावा किसी खास तरीके से है तो आप राष्ट्रवादी हैं या यदि आप यह नहीं कहते को आप देशभक्त नहीं हैं। मुझे लगता है कि संविधान आपको वह सब करने की स्वतंत्रता देता है, जो आप करना चाहते हैं।’’ आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘बटला हाउस’ है। फिल्म में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अपने पहनावे को लेकर कृति सैनन ने कही ये बड़ी बात!

फिल्म ‘डी-डे’ के निर्देशक ने कहा कि उन्होंने सेंसर प्रमाणपत्र के लिए अर्जी दी है और वह सकारात्मक नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। जॉन अब्राहम और आडवाणी इससे पहले फिल्म ‘सत्यमेव ज्यते’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘बटला हाउस’ स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!