मराठा आरक्षण : जालना में नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

महाराष्ट्र के जालना में 14 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने बृहस्पतिवार को सोमेश्वर इलाके में अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए और मेरे शब्द व्यर्थ नहीं जाने चाहिए।

अधिकारी ने बताया, लड़की को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में लिंबगांव थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha: कंधमाल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, टॉप कमांडर गणेश उइके समेत 5 माओवादी ढेर

Mumbai में आवासीय इमारत में आग, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बिहार के समस्तीपुर में भाजपा सदस्य की गोली मारकर हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित

Akhilesh और Mayawati ने क्रिसमस पर्व पर बधाई और शुभकामना दी