योगी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने गोरखपुर में उतारा मजबूत उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2018

लखनऊ। कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि पार्टी ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। सुरहिता जानी मानीं स्त्री रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में गोरखपुर के महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस सीट से इस्तीफा देने की वजह से गोरखपुर लोक सभा सीट खाली हुई है। वहीं, फूलपुर सीट केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रिक्त हुई। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत 11 मार्च को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस के अलावा अभी किसी भी अन्य दल ने इन सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार