India Pakistan war News: मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री जयशंकर को किया फोन, पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

आज सुबह अमेरिका के @SecRubio से बातचीत हुई। भारत का दृष्टिकोण हमेशा संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आज भी ऐसा ही है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार (10 मई, 2025) को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को तनाव कम करने और सीधा संवाद बहाल करने के तरीकों की पहचान करने की जरूरत है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है और भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने तथा संवाद के लिए सीधे चैनल खोलने की आवश्यकता पर बल दिया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को अपने नागरिकों के हित में अपनी भारत विरोधी नीति को छोड़ना ही होगा

भले ही कूटनीतिक चैनल सक्रिय हैं, लेकिन जमीन पर सैन्य स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लगातार दूसरी रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को बेअसर कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डों और एयरबेसों सहित प्रमुख भारतीय प्रतिष्ठानों पर हमला करने के कई प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा