राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के बीच महाराष्ट्र में समुद्री मछली उत्पादन 47 प्रतिशत बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) ने कहा है कि देशभर में समुद्री मछली उत्पादन में गिरावट के बीच महाराष्ट्र ने 2024 में इसमें (उत्पादन में) 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

राणे के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रमुख कदमों में से एक अनधिकृत मछली पकड़ने की निगरानी के लिए रणनीतिक तटीय स्थानों पर ड्रोन निगरानी प्रणाली की तैनाती शामिल थी।

इन ड्रोन ने अन्य राज्यों के ऑपरेटर द्वारा अवैध मछली पकड़ने और प्रतिबंधित एलईडी लाइट मछली पकड़ने के तरीकों के उपयोग को रोकने में मदद की। बयान में कहा गया, ‘‘इन उपायों ने पांच महीनों के भीतर ही परिणाम दिखाने शुरू कर दिए, जो समुद्री मछली पकड़ने के आंकड़ों में तेज़ वृद्धि में दिखते हैं।’’

इसमें कहा गया है कि जहां भारत का कुल समुद्री मछली उत्पादन वर्ष 2023 के 35.3 लाख टन से लगभग दो प्रतिशत घटकर वर्ष 2024 में 34.7 लाख टन रह गया, वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत