Gautam Adani से भी तीन गुणा अधिक की Mark Zuckerberg ने कमाई, Mukesh Ambani ने हासिल की ये उपलब्धि

By रितिका कमठान | May 13, 2025

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हो चुकी है। इस डील के होने के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में तेजी आई है। इस तेजी के कारण अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में और अधिक इजाफा हुआ है। अमेरिकी उद्योगपतियों में टॉप 20 अमीरों में से 18 अमीर उद्योगपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की मानें तो सबसे अधिक लाभ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब मार्क की संपत्ति कुल 226 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मार्क अब दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में तीसरे पायदान पर है। उनसे पहले एलन मस्क और जेफ बेजोस क्रमश: 359 अरब डॉलर और 229 अरब डॉलर के साथ है।

एलन मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 14.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति 14.3 अरब डॉलर अधिक हुई है। लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6.97 अरब डॉलर बढ़ी है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति 35.3 मिलियन डॉलर की गिरावट के बाद 169 अरब डॉलर हो गई है।

वहीं भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति सोमवार को 4.42 अरब डॉलर अधिक हो गई है। मुकेश अंबानी अब 103 अरब डॉलर के मालिक है। इस वर्ष उनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर बढ़ गई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 5.31 अरब डॉलर बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

दीपावली बाद Delhi में बढ़ा Air Pollution, पराली और सियासत सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

KL Rahul की बहुमुखी प्रतिभा पर बोले Sitanshu Kotak, टेस्ट और ODI में टीम के अहम खिलाड़ी

Rohit Sharma की फॉर्म पर नजर, New Zealand के खिलाफ तीसरे ODI में उतरेगा भारत

Nanded: दो नाबालिगों के अपहरण का आरोपी ओंकार शहाणे Police Station की पहली मंजिल से कूदा